(Roza Rakhne Ki Dua in Arabic) !
وَبِصَوْمِ غَدٍ نَّوَيْتَ مِنْ شَهْرِ رَمَضَانَ
Roza Rakhne Ki Dua in English / Sehri Ki Dua !
(“Wa bisawmi ghadinn nawaiytu min shahri ramadan”)
(English Meaning: I intend to keep the fast for the month of Ramadan)रोजा की नियत हिंदी में !
(“वा सोमि गदिन नवैतो मिन शहरे रमजान”)
(Meaning: मैं रमजान के महीने के लिए उपवास रखने का इरादा रखता हूं)रोजा में ये चीजें बिलकुल ना करें
- रोजे की सबसे पहली शर्त है भूखे रहना. मतलब सुबह जब सबसे पहली अजान होती है उस वक्त से लेकर शाम में सूरज डूबने तक कुछ भी नहीं खाना है ना ही पीना. कुछ नहीं मतलब कुछ भी नहीं. सिगरेट, जूस, चाय, पानी कुछ भी नहीं.
- इस्लाम में शराब हराम है, मतलब शराब पीना गुनाह माना जाता है. इसलिए रोजे के दौरान भी शराब का सेवन की एकदम मनाही है.
- दूसरों की बुराई या झूठ बिलकुल भी ना बोलें
- लड़ाई, झगड़ा, गाली देना इन सब चीजों से रोजा टूट जाता है
- शारीरिक संबंध बनाना भी मना है
- किसी भी औरत या मर्द को गलत नजर से देखना भी मना
- जानबूझ कर उल्टी करने से भी रोजा टूट जाता है
रमजान मैं क्या करे
ज्यादा से ज्यादा अल्लाह को याद करें. नमाज और क़ुरान पढ़ें. क्योंकि इस महीने में जो इबादत की जाती है, आम दिनों के मुकाबले ज्यादा बरकत देती है.- एक दूसरे की मदद करें
- जकात और फितरा दें. मतलब गरीब को ज्यादा से ज्यादा दान करें
- रोजेदारों को इफ्तार कराएं
- मिस्वाक (दातुन) करना
- सेहरी (सुबह के वक्त का खाना) का इंतजाम करें, मतलब सुबह सूरज निकलने से पहले कुछ खाएं और दूसरों को भी खिलाएं
इन हालत में रोजे में छूट
- बीमार के लिए माफी- अगर कोई बीमार है, जिसमें डॉक्टर ने भूखे रहने से मना किया है. या फिर वो कुछ ऐसी दवा खा रहा है जिसे छोड़ने से उसकी बीमारी बढ़ जाएगी तो वो रोजा छोड़ सकता है.
- यात्रा के दौरान छोड़ सकते हैं रोजा- कोई लंबी यात्रा पर है और अगर रोजा रखने में परेशानी आ सकती है तो रोजा छोड़ा जा सकता है. लेकिन छोड़े हुए रोजे का बदला बाद में रोजा रख कर पूरा करना होगा.
- प्रेग्नेंट औरतें को छूट- प्रेग्नेंट औरतें या नई-नई मां बनने वाली महिलाएं, जो बच्चे को दूध पिलाती हैं, वह भी रोजा नहीं रख सकतीं हैं
- बुजुर्ग और छोटे बच्चों को भी रोजा रखने में छूट दी गई है.
इन हालातों में नहीं टूटते हैं रोजे
रोजा को लेकर कई तरह के भ्रम सामने आते रहते हैं. किन हालातों में रोजा टूट जाता है किन हालातों में नहीं? आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ धारणाओं और मान्यताओं के बारे में.- गलती से कुछ खा लेने से नहीं टूटता है रोजा- कई बार इंसान ये भूल जाता है कि वो रोजा है और ऐसे में गलती से कुछ खा लेता है, तो इस हालत में रोजा नहीं टूटेगा. लेकिन इसके लिए शर्त है कि अगर खाने के बीच में ही आपको याद आ जाए कि आप रोजा हैं तो खाना तुरंत छोड़ देना होगा.
- नहाने के दौरान पानी का नाक या मुंह में जाना- कई बार नहाने के वक्त पानी मूंह या नाक में चला जाता है तो ऐसे मौके पर रोजा टूटता नहीं है, लेकिन जानबूझ कर पानी पी लेने से रोजा टूट जाएगा
- अपना थूक निगलने से नहीं टूटता है रोजा
- नाखुन काटने या बाल दाढ़ी बनाने से भी नहीं टूटता है रोजा
रोजा इन वजहों से नहीं टूटता है
- गलती से या बिना जाने थूक और बलगम निगल जाने से
- दांतों से निकला खून, हलक में न जाए तो
- नीम के डंडी से मिस्वाक करने पर
- अतर की खुशबू सूंघने से
- आंखों या कानों में दवा डालने से
- किसी रोजेदार के मुंह में जबरदस्ती खाना डालने से
- गलती से या भूल से कुछ खा-पी ले तो
- लजीज खाने के बारे में सुनकर मुंह में पानी आने से
- सर व शरीर पर तेल लगाने से रोजा नहीं टूटता है, आदि.
रोजा इन वजहों से टूट सकता है
- रोजे की हालत में कोई आदमी जानबूझकर कुछ खा या पी लेता हो, तो उसका रोजा टूट जाता है.
- कोई रोजेदार दांत में फंसे हुए खाने को जानबूझकर निगल जाता है या खा जाता हो, तो उसका रोजा टूट जाता है.
- उल्टी करने से रोजा टूट जाता है.
- गैरजरूरी इंजेक्शन लगवाने से भी रोजा टूट जाता है.
- किसी तरह की भी दवाई खाने-पीने से रोजा टूट जाता है.
- गलत कार्य करने, हम-बिस्तरी, चुगलखोरी करने और झूठ बोलने से रोजा टूट जाता है, आदि.
रोजा इन वजहों से मकरूह हो सकता है
- गाने बजाने और नाचने से
- दांत निकलवाने से
- टूथपेस्ट या मंजन से दांतो को ब्रश करने पर
- थूक या बलगम को निगल से
- गैर जरूरी चीजों को चबाने से
- पूरे शरीर में गीले कपड़े पहनने से
- शरीर के किसी भी हिस्से से खून निकलने से आदि.


0 Comments